Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»व्हिस्की, रम या वाइन – कितनी पुरानी बोतल तक पी सकते हैं?
Social/Interesting

व्हिस्की, रम या वाइन – कितनी पुरानी बोतल तक पी सकते हैं?

क्या शराब की भी एक्सपायरी डेट होती है? बंद बोतलें सालों तक सुरक्षित रहती हैं, लेकिन खोलने के बाद हर शराब की अलग लाइफ होती है। जानें व्हिस्की, रम, वोडका, वाइन और बीयर कितने समय तक जायकेदार रहती हैं और कब हो जाती हैं खराब।
एडिटरBy एडिटरAugust 27, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: कहा जाता है शराब जितनी पुरानी हो, उसका स्वाद उतना ही मजेदार होता है, लेकिन आज लोगा जागरूक हो गए हैं और हर चीज की एक्सपायरी डेट देखते हैं और यही सवाल शराब पर भी उठता है घर में रखी बोतल कितने समय तक सुरक्षित रहती है, खासकर तब जब उसे खोला जा चुका हो।

कितनी पुरानी शराब तक पी सकते हैं?

बंद बोतलों की स्थिति अलग होती है और खुलने के बाद उनकी उम्र बदल जाती है। शराब का निर्माण अलग-अलग सामग्रियों और प्रक्रियाओं से होता है, लेकिन एक चीज समान रहती है फर्मेंटेशन। इसमें खमीर चीनी को अवशोषित कर अल्कोहल बनाता है। बोतल कितनी देर तक ठीक रहती है, यह इस पर निर्भर करता है कि उसमें अल्कोहल और चीनी की कितनी मात्रा है और बोतल कहां व कैसे संग्रहित की गई।

जानिए कब होती है एक्सपायर और कब तक रहती है जायकेदार

जानकारी के मुताबिक बंद बोतलों की व्हिस्की, रम, वोदका जैसी हार्ड लिकर अगर सही जगह रखी जाएं तो करीब अनिश्चितकाल तक सुरक्षित रहती हैं। इन्हें रोशनी, गर्मी और हवा से बचाकर अंधेरी, ठंडी जगह पर रखना चाहिए। डिस्टिल्ड स्पिरिट और लिकर आमतौर पर खराब नहीं होते, लेकिन समय के साथ इनका स्वाद और खुशबू जरूर बदल जाती है। बोतल खुलने के बाद स्थिति बदल जाती है। व्हिस्की और जिन को खोलने के बाद 1–2 साल तक पिया जा सकता है, हालांकि धीरे-धीरे उनका स्वाद कम हो जाता है। लिकर 6 महीने से 1 साल तक ठीक रहते हैं, जबकि वाइन-आधारित स्पिरिट को फ्रिज में रखकर 6 से 8 हफ्तों में खत्म कर देना चाहिए।

व्हिस्की खोलने के बाद ऑक्सीकरण की प्रक्रिया से उसका स्वाद और सुगंध बदल जाती है, इसलिए इसे हमेशा सीधा और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए। रम की सील खुलते ही इसकी ताकत घटने लगती है, अगर इसे कसकर बंद किया जाए तो 6 महीने तक इसका जायका बना रहता है। वोदका की बोतल खुलने के बाद भी कई सालों तक टिक सकती है, लेकिन 10 साल से ज्यादा पुरानी बोतल का स्वाद फीका हो जाता है। बीयर की शेल्फ लाइफ सबसे कम होती है। खोलने के बाद इसे एक-दो दिन के अंदर ही पी लेना चाहिए क्योंकि ऑक्सीकरण और फिज खत्म होने से इसका स्वाद बिगड़ जाता है। टकीला की खुली बोतल भी ज्यादा समय तक टिकती नहीं, और एक साल बाद इसका स्वाद बदल सकता है।

वाइन सबसे संवेदनशील होती है। रेड वाइन को खोलने के बाद 2 से 6 दिनों में पी लेना चाहिए। सफेद और रोजे वाइन को फ्रिज में एक सप्ताह तक सुरक्षित रखा जा सकता है। स्पार्कलिंग वाइन की फिज सबसे जल्दी उड़ती है और इसे एक से तीन दिन में पी लेना ही बेहतर है। बंद बोतलें सालों तक सुरक्षित रह सकती हैं, लेकिन खुलने के बाद हर शराब की अपनी उम्र होती है। स्वाद, गंध और रंग देखकर ही तय करें कि बोतल पीने लायक है या नहीं, क्योंकि खराब हो चुकी शराब स्वाद बिगाड़ने के साथ शरीर पर बुरा असर डाल सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

मौत के बाद क्या होता है? अमेरिकी महिला ने बताया परलोक का आंखों देखा हाल

April 8, 2026

दुनिया का आखिरी शहर! जानिए उशुआइया की रहस्यमयी कहानी

April 6, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.