Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सीएजी रिपोर्ट का खुलासा : हेमन्त सरकार ने 2023-24 में बजट का 23% खर्च ही नहीं किया
#Trending

सीएजी रिपोर्ट का खुलासा : हेमन्त सरकार ने 2023-24 में बजट का 23% खर्च ही नहीं किया

47,000 से ज्यादा उपयोगिता प्रमाणपत्र लंबित, झारखंड में वित्तीय अनुशासन पर सवाल
By Muzaffar HussainAugust 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड विधानसभा में सोमवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश हुई, जिसमें राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट खर्च को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में हेमन्त सोरेन सरकार के विभिन्न विभागों ने अपने बजट का 23.14 प्रतिशत हिस्सा खर्च ही नहीं किया। कुल प्रावधान ₹1,41,498.79 करोड़ था, जबकि खर्च सिर्फ ₹1,08,754.44 करोड़ हुआ। यानी, लगभग ₹32,744 करोड़ की राशि उपयोग नहीं हो सकी।

CAG ने यह भी बताया कि 2022-23 में 57 मामलों में ₹13,499.10 करोड़ के पूरक प्रावधान अनावश्यक साबित हुए क्योंकि वास्तविक खर्च मूल प्रावधानों के स्तर तक भी नहीं पहुंचा।

रिपोर्ट में राज्य के ऋण-GSDP अनुपात पर भी प्रकाश डाला गया। यह अनुपात 2019-20 में 30.42% से बढ़कर 2020-21 में 36.23% हुआ था। हालांकि इसके बाद लगातार गिरावट आई और 2023-24 में यह घटकर 27.68% पर आ गया, जो पिछले पांच वर्षों का सबसे निचला स्तर है।

वहीं, वर्ष 2023-24 में एक विनियोग के तहत ₹268.02 करोड़ का अतिरिक्त खर्च भी हुआ, जिसे अभी नियमित करना शेष है। इसके अलावा, 2001-02 से 2022-23 तक के ₹3,778.41 करोड़ के अतिरिक्त संवितरण को भी अब तक नियमित नहीं किया जा सका है।

सब्सिडी के मोर्चे पर रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023-24 में राज्य सरकार ने ₹4,831 करोड़ सब्सिडी दी, जो कुल राजस्व व्यय का 6.30% है। इसमें ऊर्जा क्षेत्र की सब्सिडी सबसे अधिक रही, जो कुल सब्सिडी का 48% हिस्सा है।

CAG ने वित्तीय पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं। 31 मार्च 2024 तक ₹1,33,161.50 करोड़ के 47,367 उपयोगिता प्रमाणपत्र (UCs) लंबित पाए गए। इसी तरह, ₹4,891.72 करोड़ के 18,011 आकस्मिक (AC) बिलों के विरुद्ध विस्तृत आकस्मिक (DC) बिल जमा नहीं किए गए।

रिपोर्ट में झारखंड की सरकारी कंपनियों (SPSEs) की स्थिति का भी जिक्र है। राज्य में 32 SPSE दर्ज हैं, जिनमें तीन पूरी तरह गैर-कार्यशील हैं। 31 अक्टूबर 2024 तक 30 SPSE के कुल 107 खाते बकाया पाए गए और समय पर वित्तीय विवरण जमा नहीं किए गए।

CAG की यह रिपोर्ट न केवल राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल खड़े करती है, बल्कि बजट उपयोग और पारदर्शिता को लेकर भी गंभीर चिंताएं उजागर करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.