Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»CHAIBASA : गांव में फेरी करने गए, बिहार के 3 लोगों की पीट-पीटकर ह’त्या
#Trending

CHAIBASA : गांव में फेरी करने गए, बिहार के 3 लोगों की पीट-पीटकर ह’त्या

एडिटरBy एडिटरOctober 9, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में बिहार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा पंचायत की जतरमा गांव स्थित नदी किनारे फेरी कर कपड़े बेचने वाले तीन लोगों की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई है। अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं दुरूह क्षेत्र होने के कारण पुलिस को घटना की जानकारी देर से मिली। हालांकि घटना रविवार की बताई जा रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है।

हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस ने मंगलवार को गांव से शव बरामद किया। बता दें कि तीन लोग रविवार को फेरी करने जतरमा गांव पहुंचे थे, लेकिन वो लोग अपने घर नही पहुंचे। जिसके बाद फेरी करने वाले तीनों लोगों के साथी सोमवार को खोजबीन के लिए जतरमा गांव गए तो गांव के ही किसी ग्रामीण ने बताया कि तीनों की हत्या कर दी गई है।

हत्यारों ने फेरी करने गए लोगों के डंडे में बांधकर उनके सर को पत्थर से कुचल दिया, उसके बाद उनके गुप्तांग भी काट दिए गए हैं। इधर अपने साथियों की हत्या की जानकारी बंदगांव पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव बरामद किया। अंधेरा हो जाने के कारण शव को टेबो थाना में ही फिलहाल रखा गया है। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

ग्रामीणों के माध्यम से गुदड़ी थानान्तर्गत जतरमा गाँव में नदी के किनारे जंगल के समीप 03 (तीन) अज्ञात व्यक्तियों का शव देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तीनो का शव। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान दल का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में किया गया। विशेष अभियान दल द्वारा ग्राम जतरमा से लगभग 1.5 किमी दूर जंगल में नदी किनारे 03 (तीन) शव बरामद किये गये है।

मृतकों की हुई पहचान

  1. तुलसी कुमार उर्फ तुलसी साह, उम्र – 24 वर्ष, पिता- जोखू साह, पता: ग्राम- भकुरहिया, पो- सारैया गोपाल, थाना- पताही, जिला- मोतिहारी, बिहार।
  2. राकेश कुमार, उम्र- 28 वर्ष, पिता- रानकलिवर साह, पता: कोल्हुआ ठिकाहा, थाना- पुरनलिया, जिला- शिवहर, बिहार।
  3. रमेश कुमार उम्र- 22 वर्ष, पिता- रामकलिवर साह, पता: कोल्हुआ ठिकाहा, थाना- पुरनलिया, जिला- शिवहर, बिहार।

उन्होंने कहा कि ये लोग गाँव-गाँव घुमकर स्क्रैच कार्ड कूपन के माध्यम से फेरी का कार्य करते थे। प्राप्त सूचनानुसार इसी कार्य को लेकर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा इनकी हत्या की संभावना व्यक्त की गई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में विशेष अभियान दल के द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : विधवा से अफेयर में सौतेले भाई को मौ’त के घाट उतारा, जानें पूरा मामला..

इस खबर को भी पढ़ें : बेटी ससुराल नही जाने से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानें ..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.