Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जिओ स्टोर पर 30,000 जुर्माना, पूरी रकम लौटाने का आयोग का फैसला
#Trending

जिओ स्टोर पर 30,000 जुर्माना, पूरी रकम लौटाने का आयोग का फैसला

ऑनलाइन धोखाधड़ी पर चाईबासा आयोग का एक्शन, ग्राहक को मिलेगा पैसा और हर्जाना
By Muzaffar HussainAugust 23, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

West Singhbhum : जिले के नीमडीह स्थित जिओ स्टोर से आईफोन 13 खरीदने के नाम पर ठगी का शिकार हुए एक ग्राहक को आखिरकार न्याय मिला है। उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, चाईबासा ने स्टोर प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए न केवल वसूली गई 64,900 रुपये की पूरी राशि लौटाने का आदेश दिया है, बल्कि 30,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाने का फैसला सुनाया है।

यह मामला गीतीलादेर निवासी दशरथ गोप ने 12 जनवरी 2024 को दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि नीमडीह जिओ स्टोर से आईफोन 13 (128 जीबी, नीले रंग का) खरीदने के लिए उन्होंने एचडीएफसी बैंक से फाइनेंस कराकर पूरी रकम चुका दी थी। स्टोर प्रबंधन ने कुछ दिनों में फोन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो फोन दिया गया और न ही पैसे लौटाए गए। पुराने मैनेजर के बाद नए मैनेजर ने भी सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया।

थक-हारकर जब दशरथ गोप ने आयोग का दरवाजा खटखटाया, तो अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और सदस्य देवश्री चौधरी की पीठ ने 23 अगस्त 2025 को फैसला सुनाया। आयोग ने इसे सेवा में भारी कमी और ऑनलाइन धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला माना और उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय दिया।

गौरतलब है कि अब उपभोक्ता आयोग में खरीद-बिक्री में ठगी, सेवा में लापरवाही और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की सुनवाई पूरी तरह ऑनलाइन की जा रही है, जिससे पीड़ितों को तेजी से राहत मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का ज्वार, एनसीसी शिविर

May 11, 2026

चास नगर निगम बैठक में बड़े फैसले, वन-वे व्यवस्था और टोल-फ्री सेवा शुरू

May 11, 2026

बोकारो में सियासी घमासान, सांसद ढुल्लू महतो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

May 11, 2026

RECENT ADDA.

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गूंजा देशभक्ति का ज्वार, एनसीसी शिविर

May 11, 2026

चास नगर निगम बैठक में बड़े फैसले, वन-वे व्यवस्था और टोल-फ्री सेवा शुरू

May 11, 2026

बोकारो में सियासी घमासान, सांसद ढुल्लू महतो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

May 11, 2026

40% सफाई मित्रों की छंटनी पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी से बढ़ी हलचल

May 11, 2026

कोडरमा में खेत से मिला रामजी यादव का शव, सल्फास से मौत की आशंका

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.