Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»कस्तूरबा विद्यालय में 40 छात्राएं बीमार, सात की हालत नाजुक – खाने से फैली दहशत?
#Trending

कस्तूरबा विद्यालय में 40 छात्राएं बीमार, सात की हालत नाजुक – खाने से फैली दहशत?

By Muzaffar HussainAugust 18, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Palamu News : जिले के तरहसी प्रखंड के उदयपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब 40 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से सात बच्चियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित MMCH में रेफर किया गया। अन्य छात्राओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात छात्राओं ने पूड़ी-सब्जी खाई थी। वहीं सोमवार की सुबह नाश्ते में सोयाबीन और आलू की सब्जी के साथ रोटी दी गई। खाना खाने के कुछ ही देर बाद छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्या शुरू हो गई। धीरे-धीरे 40 छात्राएं बीमार पड़ गईं।

बीमार छात्राओं का कहना है कि खाना खाने के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ ने दावा किया कि स्कूल परिसर में फिनाइल गिरने के बाद भी भोजन कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे।

वार्डन आरती कुमारी ने सफाई देते हुए कहा कि शनिवार को जन्माष्टमी के उपवास के कारण बच्चियों के पेट में गैस की समस्या हुई होगी। हालांकि, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस तर्क को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनका कहना है कि घटना सोमवार की है, जबकि उपवास शनिवार को था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वार्डन घटना को छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

अस्पताल के फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगभग चार दर्जन छात्राओं का इलाज कर उन्हें चुपचाप भेज दिया गया, ताकि उनका नाम अस्पताल के रजिस्टर में दर्ज न हो। बीमार छात्राओं ने भी शिकायत की कि उनके परिजनों को समय रहते सूचना नहीं दी गई और इलाज के दौरान कोई परिजन मौजूद नहीं था।

गंभीर हालत वाली छात्राओं में मुन्नी कुमारी (16), संजना कुमारी (15), चांदनी कुमारी (15), आइशा परवीन (16), साक्षी कुमारी (15), कांति कुमारी (14) और किरण कुमारी (15) शामिल हैं। डॉक्टर आरके रंजन की देखरेख में सभी का इलाज किया जा रहा है। इस घटना ने विद्यालय प्रशासन की लापरवाही और भोजन की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

27वीं जतरा कप में राखा चक्रधरपुर का जलवा, जमशेदपुर टीम उपविजेता

May 11, 2026

वर्कर्स कॉलेज फैसले पर बवाल, पढ़ाई छूटने के डर से छात्रों का प्रदर्शन

May 11, 2026

सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले: BSF को मिलेगी जमीन, आयुष्मान भारत लागू और नौकरियों में 5 साल की छूट

May 11, 2026

RECENT ADDA.

27वीं जतरा कप में राखा चक्रधरपुर का जलवा, जमशेदपुर टीम उपविजेता

May 11, 2026

वर्कर्स कॉलेज फैसले पर बवाल, पढ़ाई छूटने के डर से छात्रों का प्रदर्शन

May 11, 2026

सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले: BSF को मिलेगी जमीन, आयुष्मान भारत लागू और नौकरियों में 5 साल की छूट

May 11, 2026

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को रौंद ट्रेलर चालक मौके से फरार

May 11, 2026

जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला कांड, रिटायर्ड कर्मी ने परिवार खत्म किया

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.