Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए सीएम हेमंत, आंखों से छलके आंसू
Jharkhand

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए सीएम हेमंत, आंखों से छलके आंसू

दिशोम गुरु के दशकर्म में सीएम हेमंत भावुक, नेमरा में संस्कार भोज की तैयारी
Faizal HaqueBy Faizal HaqueAugust 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म की रस्में परंपरा और विधि-विधान के साथ जारी हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दशकर्म की अहम रस्म पूरी करते हुए बड़का नाला घाट पर पारंपरिक मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान अपने पिता की याद में सीएम की आंखें नम हो गईं और आंसू छलक पड़े। उनके साथ भाई व दुमका विधायक बसंत सोरेन, दोनों बेटे, भतीजे और परिवार के सभी पुरुष सदस्यों ने भी मुंडन की रस्म निभाई।

दशकर्म…

झारखण्डी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को समर्पित…

झारखण्ड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित…

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद! pic.twitter.com/xgyxli5vi2

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025

पुत्रधर्म निभाते हुए सीएम हेमंत ने राजधर्म और राष्ट्रधर्म का भी निर्वहन किया। स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने दशकर्म की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पैतृक गांव नेमरा में बने पक्के हेलीपैड के पास पहली बार ध्वजारोहण किया और पूरे राज्य को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

दिवंगत दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतिदिन हजारों लोग नेमरा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। गांव में शोक की गहरी लहर के बीच श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दशकर्म…

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! pic.twitter.com/YDIncN2FdJ

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025

16 अगस्त (शनिवार) को नेमरा में संस्कार भोज का आयोजन होगा, जिसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। गांव में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती हो चुकी है। लगभग 10 किलोमीटर तक सड़क किनारे लाइटें लगाई गई हैं और मार्ग में अस्थायी डिवाइडर बनाए गए हैं, ताकि आने-जाने में कोई बाधा न हो।

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, जिससे संस्कार भोज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। नेमरा में इस मौके पर श्रद्धांजलि और गुरुजी की यादों का साझा होना पूरे झारखंड के लिए भावनाओं से भरा क्षण होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुवा खदान में उग्र आंदोलन, 500 नौकरी को लेकर सेल प्रबंधन घिरा

May 11, 2026

गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद

May 11, 2026

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026

RECENT ADDA.

गुवा खदान में उग्र आंदोलन, 500 नौकरी को लेकर सेल प्रबंधन घिरा

May 11, 2026

गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद

May 11, 2026

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026

18 महीने की अदिति की तलाश में पुलिस ने झोंकी ताकत, 50 हजार इनाम की घोषणा

May 11, 2026

अंधविश्वास की बलि चढ़ी मासूम! हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘निर्भया कांड जैसी बर्बरता मानवता पर कलंक’

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.