Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड में 17 अगस्त तक तेज हवाओं संग छिटपुट बारिश, विभाग का अलर्ट
Jharkhand

झारखंड में 17 अगस्त तक तेज हवाओं संग छिटपुट बारिश, विभाग का अलर्ट

झारखंड में 17 अगस्त तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका
By Samsul HaqueAugust 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में 17 अगस्त तक छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में दर्ज

पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई। गढ़वा जिले के बिशनपुर प्रखंड में सबसे अधिक 58.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भंडारिया में 43 मिलीमीटर, बड़गड़ में 42 मिलीमीटर, मनोहरपुर में 34 मिलीमीटर, गुमला जिले के चैनपुर में 33 मिलीमीटर और मैथन डीवीसी में 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

राजधानी रांची में दिनभर बादल

गुरुवार की सुबह से ही राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, जिससे कामकाजी लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तापमान में मामूली गिरावट

बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर में 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.2 डिग्री, बोकारो में 35.2 डिग्री और चाईबासा में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। साथ ही, किसानों को भी फसलों की सुरक्षा और खेतों में कार्य करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुवा खदान में उग्र आंदोलन, 500 नौकरी को लेकर सेल प्रबंधन घिरा

May 11, 2026

गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद

May 11, 2026

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026

RECENT ADDA.

गुवा खदान में उग्र आंदोलन, 500 नौकरी को लेकर सेल प्रबंधन घिरा

May 11, 2026

गालुडीह में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी संग 3 बाइक बरामद

May 11, 2026

अपनों के खून से रंगा एग्रिको का ‘एल-5’ क्वार्टर, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सनक ने उजाड़ा परिवार

May 11, 2026

18 महीने की अदिति की तलाश में पुलिस ने झोंकी ताकत, 50 हजार इनाम की घोषणा

May 11, 2026

अंधविश्वास की बलि चढ़ी मासूम! हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘निर्भया कांड जैसी बर्बरता मानवता पर कलंक’

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.