अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इन दिनों अपने पैतृक गांव नेमरा में रहकर एक साथ पुत्र धर्म और राज्य धर्म निभा रहे हैं। जहां वे दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्ध कर्म से जुड़े स्थानीय रीति-रिवाजों का निर्वाह कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य के विकास और प्रशासनिक कार्यों में भी पूरी तरह सक्रिय हैं।
गांव के सादगीपूर्ण वातावरण में रहते हुए मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विभागों से प्राप्त फाइलों और प्रस्तावों पर निर्णय ले रहे हैं। वे अधिकारियों से फोन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क में रहकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य में देरी न हो और सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से लेते हुए तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।
श्री सोरेन का यह संदेश साफ है कि वे जहां भी हों, जनता के मुद्दे और विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। उनके निर्देशों से यह भी स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार योजनाओं के तेज और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

