अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रकाश झा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो। मुलाकात के दौरान माहौल भावुक हो गया, जब दोनों ने शिबू सोरेन के जीवन, उनके संघर्ष और झारखंड के प्रति उनके योगदान को याद किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

