अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत भाषा विषय में सफल और अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तरीय काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। यह काउंसलिंग 19 अगस्त 2025 को समाहरणालय भवन, ए-ब्लॉक, कमरा संख्या G-14 और G-15 में आयोजित होगी।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (संख्या–485/2025) के अनुसार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के विज्ञापन संख्या 13/2023 के आधार पर यह काउंसलिंग आयोजित हो रही है। इसमें कुल 111 सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पूरी सूची, जांच-पत्रक, दिशा-निर्देश और शेड्यूल जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in पर उपलब्ध हैं।
दो सत्रों में होगी काउंसलिंग
काउंसलिंग प्रक्रिया दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी
- क्रमांक 1 से 50 (गणित एवं विज्ञान) – 19 अगस्त 2025, समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे, स्थान: कार्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची, समाहरणालय भवन, ब्लॉक-ए, कक्ष संख्या G-14 और G-15।
- क्रमांक 51 से 111 (गणित एवं विज्ञान) – 19 अगस्त 2025, समय: अपराह्न 02:30 बजे, स्थान वही रहेगा।
सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा, अन्यथा उनकी काउंसलिंग प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी।
दस्तावेज़ और तैयारी अनिवार्य
सभी सफल अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक मूल प्रमाण-पत्र, साथ ही उनकी दो-प्रति स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेज़ों को जांच-पत्रक के क्रम विन्यास के अनुसार दो फोल्डर में व्यवस्थित करके लाना होगा।
फोल्डर के ऊपरी हिस्से में बड़े अक्षरों में निम्न विवरण स्पष्ट रूप से लिखना होगा:
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- क्रमांक
- कोटि
- विषय
सूचना के अन्य माध्यम
सभी चयनित उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी व्यक्तिगत सूचना दी गई है। इसके अलावा, पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी 📱 8340361604 पर संपर्क कर सकते हैं।

