अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिला के लाभुकों को जुलाई माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के प्रथम चरण में कुल 3 लाख 86 हजार 693 लाभुकों के बैंक खातों में 2,500 रुपये प्रति लाभुक के हिसाब से कुल 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि सीधे आधार-आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से भेजी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। जिन लाभुकों का आवेदन पहले से स्वीकृत है, लेकिन उनके बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं हुई है, उन्हें तत्काल यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आधार सीडिंग पूरी होने पर ही भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
इसके अलावा, जिला में योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी जारी है। प्रशासन ने बताया कि सत्यापन पूरा होते ही शेष योग्य लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन लंबित है, वे अपनी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
योजना का उद्देश्य राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक सहयोग देकर उनके सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए बैंक, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया गया है।
जुलाई महीने में DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गयी राशि के लाभुक
अनगड़ा – 16490
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 11923
बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 8924
बेड़ो – 20622
बुण्डू – 8489
बुण्डू नगर पंचायत – 3424
बुढ़मू – 17657
चान्हो – 19715
हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 15170
ईटकी – 10455
कांके – 31540
कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1291
खलारी – 9675
लापुंग – 11216
माण्डर – 23279
नगड़ी – 17677
नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 7439
नामकुम – 17696
नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 8368
ओरमांझी – 18164
राहे – 9527
रातू – 18467
सिल्ली – 21194
सोनाहातू – 12820
तमाड़ – 18500
सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 26971

