अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार को रिम्स रोड स्थित लेक व्यू मेंशन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 416 बी में उनका शव पंखे से लटकता हुआ मिला।
मृतका के मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित ह’त्या करार दिया है। नीलम की मां, मुक्ति बिरुली का आरोप है कि उनकी बेटी को उसका पति संतोष कुमार बारला, जो सिमडेगा के ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं, लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। बताया गया कि रविवार को कार धुलवाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद नीलम अपने कमरे में चली गईं। कुछ घंटों बाद जब दरवाजा खोला गया, तो उनका शव फंदे से लटकता मिला।
परिजनों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। मई में भी नीलम पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उनका गला दबाने की कोशिश की गई थी। घरेलू सहायिका जमुना ने बताया कि पिछले एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच लगातार तनाव चल रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस को मौके से टूटा चश्मा और मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतका की मां के बयान पर ह’त्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

