Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»₹2000 के विवाद में युवक की गला का’टकर ह’त्या, आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
#Trending

₹2000 के विवाद में युवक की गला का’टकर ह’त्या, आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

By Muzaffar HussainAugust 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

East Singhbhum News : जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में शुक्रवार रात एक मामूली आर्थिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महज दो हजार रुपये की मजदूरी के बकाया को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से गला का’टकर ह’त्या कर दी। यह घटना पूरे गांव में सनसनी फैलाने वाली रही।

मृतक की पहचान राम हो उर्फ सुदर्शन के रूप में हुई है, जबकि आरोपी सेलाई लूगून उर्फ मटका बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सेलाई लूगून इस इलाके के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर बेंगलुरु ले जाया करता था। कुछ समय पहले वह राम हो को भी बेंगलुरु लेकर गया था, जहां दोनों ने साथ में काम किया। काम खत्म होने के बाद जब वे गांव लौटे तो राम हो को उसकी 2000 रुपये की मजदूरी नहीं मिली। इस बकाया रकम को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था।

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से दोनों साथ बैठकर खाते-पीते थे। घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे और शाम को सेलाई के बारदागोड़ा टोला स्थित घर पहुंचे। वहीं रुपये को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्दी ही हिंसक रूप ले ली। गुस्से में आकर सेलाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और राम हो के गले पर तीन-चार बार वार कर दिए। राम हो की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद सेलाई मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को ग्राम प्रधान के घर के पास एक खूंटे से बांध दिया और तुरंत पुलिस को खबर दी। डुमरिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मृतक की पत्नी कल्पना हो के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

RECENT ADDA.

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या

May 11, 2026

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.