Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»अब डिस्चार्ज से पहले मिलेगा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जानें नई व्यवस्था
Jharkhand

अब डिस्चार्ज से पहले मिलेगा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जानें नई व्यवस्था

जमशेदपुर में नवजातों को डिस्चार्ज से पहले मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, प्रशासन ने शुरू की नई सुविधा
By Samsul HaqueAugust 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर में अब किसी भी नवजात शिशु के जन्म के बाद उसके जन्म प्रमाण पत्र के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल में बुधवार से यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिसके तहत शिशु के जन्म के तुरंत बाद ही डिस्चार्ज से पहले मां को जन्म प्रमाण पत्र सौंप दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य बर्थ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है, जिससे नवजात बच्चों का समय पर पंजीकरण हो सके और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में एक प्रामाणिक पहचान दस्तावेज है, जो स्कूल एडमिशन, आधार कार्ड, पासपोर्ट समेत कई जरूरी प्रक्रियाओं में जरूरी होता है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि यह व्यवस्था केवल दस्तावेज़ देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के अधिकारों की रक्षा और सरकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रमाण पत्र बनने में अक्सर होने वाले विलंब और भागदौड़ को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

अस्पताल प्रबंधन और नगर निकायों—जैसे नगर निगम और नगर परिषदों के बीच समन्वय बनाकर यह प्रक्रिया ऑन-स्पॉट पूरी की जा रही है। जिन माताओं के पास आवश्यक दस्तावेज़ नहीं होते हैं, उनके लिए स्थल पर ही सहयोग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन का यह कदम जनहित में है और उम्मीद की जा रही है कि अन्य जिलों में भी इस मॉडल को अपनाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या

May 11, 2026

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.