अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : 4 अगस्त 2025 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरा राज्य शोक में डूब गया। उनके निधन से झारखंड ने एक महान नेता और आदिवासी समाज की प्रेरणादायक आवाज हमेशा के लिए खो दी।
शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे, आठ बार सांसद बने और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने राज्य और देश की सेवा की। उनका राजनीतिक और सामाजिक योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
इस दुखद अवसर पर समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

