अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। वे जनजातीय अस्मिता और अधिकारों के सशक्त स्वर थे। राजनीतिक और सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।”
राज्यपाल ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और समाजसेवा का उदाहरण है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में शिबू सोरेन की निर्णायक भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

