Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»आदिवासी महोत्सव 2025 : रीझ-रंग रसिका बनेगा महोत्सव का मुख्य आकर्षण
#Trending

आदिवासी महोत्सव 2025 : रीझ-रंग रसिका बनेगा महोत्सव का मुख्य आकर्षण

9–11 अगस्त को रांची में संस्कृति, ड्रोन शो और कवि सम्मेलन का संगम
By Muzaffar HussainAugust 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और आधुनिक स्वरूप को पेश करने वाला आदिवासी महोत्सव 2025 इस बार कई नए आयाम लेकर आ रहा है। यह महोत्सव 9 से 11 अगस्त तक राजधानी रांची में आयोजित होगा। शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन के मुख्य सचिव सभागार में मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर अहम समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

संस्कृति और आधुनिक तकनीक का संगम

बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बख्शी ने बताया कि इस बार का महोत्सव पहले से अधिक भव्य होगा। राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में सेल्फी प्वाइंट्स बनाए जाएंगे, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, फिल्म फेस्टिवल, ड्रोन और लेजर शो, आदिवासी परिधान शो और झारखंडी व्यंजन स्टॉल लगेंगे।

पहली बार कवि सम्मेलन

महोत्सव में पहली बार भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, संपत सरल और अन्य राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कवि शामिल होंगे। यह आयोजन महोत्सव का मुख्य आकर्षण बनेगा।

रीझ-रंग रसिका का भव्य आयोजन

32 जनजातीय कलाकारों द्वारा रीझ-रंग रसिका का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड की समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगा।

बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समय पर कार्य पूर्ण करने, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। महोत्सव स्थल तक जाने वाले रास्तों को आदिवासी संस्कृति की झलकियों से सजाया जाएगा। मीडिया सेंटर की स्थापना भी की जाएगी, जिससे आयोजन का सुचारू संचालन हो सके।

बैठक में मौजूद अधिकारी

इस बैठक में कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव, उप विकास आयुक्त सौरभ भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, कला संस्कृति विभाग, टीआरआई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

RECENT ADDA.

शुभेंदु के पीए की हत्या: बक्सर से शूटर गिरफ्तार, UPI पेमेंट ने खोला राज

May 11, 2026

विजय का सिनेमा को बाय-बाय, अब तमिल फिल्मों में कौन लेगा ‘थलपति’ की जगह?

May 11, 2026

उत्तराखंड: 200 स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्स बंद, 20 हजार छात्रों का भविष्य अधर में

May 11, 2026

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026

इराक में इजरायल का गुप्त सैन्य बेस बेनकाब; रोकने पर इराकी सैनिकों पर किया हवाई हमला

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.