Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु धनबाद दौरे पर, IIT दीक्षांत समारोह में आज करेंगी विशेष शिरकत
Jharkhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु धनबाद दौरे पर, IIT दीक्षांत समारोह में आज करेंगी विशेष शिरकत

By Samsul HaqueAugust 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन रांची राजभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से वायुसेना के विशेष विमान द्वारा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। दुर्गापुर से राष्ट्रपति सीधे धनबाद स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) पहुंचेंगी, जहां वे संस्थान के 45वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।

इस खास मौके पर राष्ट्रपति आईआईटी के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगी। साथ ही, वे 20 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को स्वर्ण पदक और डिग्रियां प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु आईआईटी परिसर में बने “अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर” का दौरा भी करेंगी, जहां उन्हें आदिवासी महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। इसके बाद वे परिसर में एक पौधा रोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

आईआईटी धनबाद की ओर से प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सलाहकार डॉ. पी. के. मिश्रा को “डॉक्टरेट ऑफ साइंस” की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी, जो समारोह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण होगा।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर धनबाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पूरे शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद है। आठ आईपीएस अधिकारी, 25 डीएसपी और करीब 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को देवघर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। वहां से वे देर शाम रांची लौटीं और राजभवन में रात्रि विश्राम किया।

राष्ट्रपति मुर्मु का यह दौरा शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है, जिसमें वे झारखंड और पूर्व भारत के तकनीकी और सामाजिक विकास की झलक भी प्रस्तुत कर रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.