अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (विज्ञापन संख्या – 01/2024) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों के साक्षात्कार के उपरांत यह परिणाम जारी किया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किए हैं, उनका अंतिम चयन सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने नाम और रोल नंबर से सूची में अपना स्थान देख सकते हैं।
आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि या टंकण दोष होता है, तो उसे सुधारने का अधिकार केवल आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। यानी अगर कोई जानकारी में गलती प्रतीत होती है, तो उस पर अंतिम निर्णय आयोग ही लेगा।
JPSC की इस घोषणा से हजारों परीक्षार्थियों की लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा समाप्त हुई है। उम्मीदवारों और उनके परिजनों में इस खबर के बाद उत्साह और खुशी का माहौल है। खासकर वे उम्मीदवार जो साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद से ही रिजल्ट को लेकर चिंतित थे, अब राहत की सांस ले सकते हैं।
आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि यह प्रेस-विज्ञप्ति उसकी वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है और भविष्य में इससे संबंधित कोई भी सूचना यहीं प्रकाशित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें।

