अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के DSP भोला प्रसाद की स्कॉर्पियो को पार्किंग कर्मियों ने रोक लिया और पर्ची कटवाने की जिद करने लगे। पार्किंग कर्मियों की इस हरकत से नाराज DSP ने तत्काल फोन कर आसपास की पुलिस पार्टी को बुलाया। इसके बाद पुलिस ने उदंडता कर रहे चार-पांच पार्किंग कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और खदेड़ दिया।
करीब आधे घंटे तक स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्किंग कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। बाद में स्टेशन पर तैनात अन्य सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
विवाद की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने सभी पार्किंग कर्मचारियों की आधार कार्ड फोटो समेत पूरी जानकारी मांगी है। पार्किंग मैनेजर को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी पार्किंग कर्मियों को कंपनी के आइडी कार्ड के साथ इन और आउट गेट पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है। हालांकि, DSP भोला प्रसाद ने इस घटना को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

