Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रांची में पुराने स्कूल का छत गिरा: एक की मौत, कई घायल!
Jharkhand

रांची में पुराने स्कूल का छत गिरा: एक की मौत, कई घायल!

By Samsul HaqueJuly 18, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक पुराने और जर्जर स्कूल भवन की छत अचानक भरभराकर गिर गई। यह घटना सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित टंगरा टोली में हुई। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार यह स्कूल सरकारी था और कई सालों से बंद पड़ा हुआ था। भवन की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी थी कि प्रशासन ने इसे उपयोग के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। बावजूद इसके, रात में यहां कुछ लोग ठहरते थे और आसपास के लोग स्कूल के पास बैठा करते थे। शुक्रवार सुबह भी कुछ लोग स्कूल भवन के पास मौजूद थे और कुछ लोग भीतर आराम कर रहे थे, तभी अचानक छत जोरदार आवाज के साथ गिर गई।

छत गिरने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाला गया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जर्जर भवन के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और भवन पूरी तरह खतरनाक स्थिति में था।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक और लंबे समय से बंद पड़े भवनों को जल्द से जल्द गिराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस हादसे ने इलाके के लोगों को दहला दिया है और एक बार फिर पुराने खतरनाक भवनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.