अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: रामगढ़ पुलिस ने मांडू थाना क्षेत्र के नोनियाबेड़ा जंगल से दो संदिग्ध अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध युवक भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से खतरनाक हथियार मिले—एक देसी पिस्टल (7.65 एमएम) के साथ तीन जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा व एक जिंदा गोली बरामद की गई।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हुई:
-
राजेश गंझू (उम्र 21 वर्ष), पिता देवकी गंझू, निवासी मनातु, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग।
-
फुलेन्द्र गंझू (उम्र 20 वर्ष), पिता बेचन गंझू, निवासी मसुरिया, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग।
राजेश गंझू का नाम पहले भी नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रह चुका है। वह झारखंड प्रस्तुत कमेटी का सदस्य था और पहले जेल भी जा चुका है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे केरेडारी क्षेत्र में एक और अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी पहले भी 25 जून 2025 को सिकरी ओपी क्षेत्र में बीजीआर कंपनी के टेम्पो पर फायरिंग कर चुके हैं। उस समय भी ये दोनों फरार हो गए थे। अब फिर उसी क्षेत्र में बड़ी वारदात की तैयारी में थे।
बरामद हथियार व सामान:
-
एक देशी पिस्टल (7.65 एमएम)
-
तीन जिंदा कारतूस
-
एक देशी कट्टा
-
एक जिंदा गोली
इनके आपराधिक रिकॉर्ड:
-
केरेडारी थाना कांड संख्या-136/21, दिनांक 27.12.2021, शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)(A)/26/35।
-
टंडवा थाना कांड संख्या-183/21, दिनांक 11.04.2021, आईपीसी की धारा 385/387/120(B) व CLA एक्ट की धारा 17(A) के तहत।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
-
श्री परमेश्वर प्रसाद (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़)
-
पु.नि. रजत कुमार (मांडू अंचल)
-
पु.अ.नि. सदानंद कुमार (थाना प्रभारी, मांडू)
-
पु.अ.नि. संतोष उरांव (मांडू थाना)
-
थाना रिजर्व गार्ड
पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करने में सफल रही है। आगे की जांच की जा रही है और इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

