अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: लायंस क्लब ऑफ रांची का 66वां स्थापना दिवस बुधवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया और सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह का आयोजन भव्यता के साथ हुआ, जिसमें सेवा और समाजसेवा को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई गई।
इस अवसर पर दिलीप बंका को क्लब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शपथ ग्रहण के बाद दिलीप बंका ने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और जनकल्याण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सेवा कार्यों को और प्रभावशाली बनाएंगे।
नवगठित कमेटी में अनिल गोयल को सचिव, तरुण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मंजुला जायसवाल को फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट, पूनम सखूजा को सेकंड वाइस प्रेसिडेंट, और मनीष गारोडिया को थर्ड वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई।
डायरेक्टर पद पर शपथ लेने वालों में सुनीता चौधरी, जस्वीर खुराना, अरविंद मंगल, राजेश मोर, ओमप्रकाश तुलस्यान, रजनी मोर, सुकृत, सीमलजीत कौर, सुधीर प्रसाद, सुबोध वर्मा और डॉ. हरविंदर वीर सिंह शामिल रहे।
अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति इस प्रकार हुई:
-
GMT: राजेश मोर
-
GST: राजेश चौधरी
-
GET: अजय अग्रवाल
-
PRO: निर्मल मनपुरिया
-
LCIF कोऑर्डिनेटर: डॉ. देवेंद्र सिंह
-
एडमिनिस्ट्रेटर: लायन शांतनु तिवारी
इस आयोजन की मुख्य अतिथि लायन शुभ्रा मजूमदार (फर्स्ट वीडीजी) रहीं, जबकि समारोह का संचालन शांतनु तिवारी और टीना तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के चेयरपर्सन डॉ. हरविंदर वीर सिंह रहे।

