अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार सुबह विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह तुरंत हेलीकॉप्टर से गढ़वा के लिए रवाना हो गए। गढ़वा में गडकरी 1,129.48 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गढ़वा–रेहला फोरलेन बाईपास सड़क का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली है।
दोपहर लगभग 2:15 बजे तक गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री रांची लौटेंगे। राजधानी लौटकर वे ओटीसी ग्राउंड के पास स्थित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिससे रांची में ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है। नितिन गडकरी का यह दौरा झारखंड के सड़क विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

