Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पिस्तौल की नोक पर डेढ़ किलो सोना लूटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
Jharkhand

पिस्तौल की नोक पर डेढ़ किलो सोना लूटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

चाकुलिया में बड़ी लूट: हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये लूटे
By Samsul HaqueJuly 1, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। सीमा से सटे इस इलाके में बदमाशों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी को निशाना बनाते हुए डेढ़ किलो सोने के गहने और 50 हजार रुपये नगद लूट लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार भी कर लिया है। दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं।

‘प्राप्ति ज्वेलर्स’ के मालिक अरुण नंदी।

कैसे हुई लूट की वारदात?
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। ‘प्राप्ति ज्वेलर्स’ के मालिक अरुण नंदी रोज की तरह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके पास एक बैग था जिसमें डेढ़ किलो सोने के गहने और 50 हजार रुपये नकद थे। जैसे ही वह मिस्त्री पाड़ा स्थित अपने घर के मुख्य गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

गले पर चाकू, कनपटी पर पिस्टल
एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू सटा दिया, जबकि दूसरे ने पिस्टल उनके सिर पर तान दी। तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट करके मुख्य सड़क पर तैयार खड़ा था। स्कूटी रोकते ही बदमाशों ने अरुण नंदी से बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान छीना-झपटी में अरुण स्कूटी समेत गिर गए, और बदमाश बैग लूट कर पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना का पूरा दृश्य उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों बदमाश किस तरह पहले से प्लान बनाकर खड़े थे और कैसे उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

बचाने की कोशिश करने वाले युवक को दी गई जान से मारने की धमकी
घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक युवक बदमाशों को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन बदमाश पिस्टल दिखाकर उसे धमका देते हैं। युवक डरकर पीछे हट जाता है और बदमाश आसानी से भाग निकलते हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत पश्चिम बंगाल पुलिस को भी सतर्क किया गया। तत्परता दिखाते हुए बंगाल के नुनिया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि लूट का बैग अब तक बरामद नहीं हो सका है और बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

स्थानीय व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद चाकुलिया और आसपास के इलाकों के ज्वेलरी व्यवसायियों में दहशत फैल गई है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और थाना स्तर पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे व्यापार करना जोखिम भरा होता जा रहा है।

पुलिस का दावा: जल्द पकड़ में आएंगे अन्य आरोपी
चाकुलिया थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लूट का बैग भी बरामद करने की कोशिशें जारी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.