Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
Jharkhand

6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

झारखंड में बारिश का बदला मिजाज: 19 जिलों में सामान्य से अधिक, 5 जिलों में सामान्य से कम वर्षा
By Samsul HaqueJuly 1, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड में मानसून इस बार कई जिलों पर मेहरबान दिख रहा है, लेकिन कुछ जिले अब भी सूखे की आशंका झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 30 जून तक के आंकड़ों में साफ हुआ है कि राज्य के 24 में से 19 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 5 जिले ऐसे हैं जहां बारिश की कमी महसूस की जा रही है।

सबसे ज्यादा बारिश रांची और पश्चिमी सिंहभूम में
बारिश के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी रांची में सामान्य से 204% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम में यह आंकड़ा 158% तक पहुंच गया है। इसके अलावा रामगढ़ में 147%, सरायकेला-खरसावां में 146% और पलामू में 108% अधिक वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में भी बारिश ने किया रिकॉर्ड पार
अन्य जिलों में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। चतरा में 134%, खूंटी और सिमडेगा में 88%, बोकारो में 69%, गुमला और धनबाद में 63%, हजारीबाग में 57%, जामताड़ा में 25%, दुमका में 29%, गिरिडीह में 13%, कोडरमा में 9%, लोहरदगा में 103% अधिक बारिश हुई।

5 जिले बारिश से वंचित, सामान्य से कम वर्षा
राज्य के 5 जिले ऐसे हैं जहां अभी भी बारिश सामान्य से कम है। देवघर में 29%, गढ़वा में 8%, गोड्डा में 30%, पाकुड़ में 21% और साहिबगंज में 13% कम वर्षा दर्ज की गई है। इन इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बुवाई का समय निकट है और पानी की कमी से फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है।

रांची में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित
मंगलवार को राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही बारिश जारी रही। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे ज्यादा वर्षा बोड़ाम में दर्ज की गई
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम में रिकॉर्ड की गई, जहां 143.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। लगातार हो रही बारिश ने कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी है।

तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना
मंगलवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 27.4 डिग्री, डालटनगंज में 31.6 डिग्री, बोकारो में 30.2 और चाईबासा में 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 6 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए।

कृषि के लिए राहत, पर कुछ जिलों में चिंता बरकरार
जहां एक ओर अधिक बारिश वाले जिलों में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं, वहीं कम बारिश वाले जिलों में किसान चिंतित हैं। सरकार और कृषि विभाग की नजर अब इन जिलों की स्थिति पर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.