अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला/ चैनपुर-: चैनपुर प्रखंड के टीनटागर गांव में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों ने भाग लेकर मादक पदार्थों के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर सभी को संकल्प दिलाया गया कि वे नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को नशा करने देंगे। कार्यक्रम में नशे से होने वाले अनेक तरह की बीमारियों के बारे में भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने कहा की नशा हमारे समाज के लिए एक बड़ा खतरा है। इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है,
बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। हमें नशा मुक्ति के लिए एकजुट होना होगा और अपने बच्चों को नशे से दूर रखना होगा। गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित के द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान को लेकर काफी प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में चैनपुर प्रखंड में भी नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में बीडीओ श्री यादव बैठा, मुखिया सुशील दीपक मिंज, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती अंजली कुमारी वर्मा, पंचायत समिति सदस्य बिन्दोरा, एएनएम, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने नशा मुक्ति के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

