अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर(गुमला) – चैनपुर थाना परिसर में आज आयोजित थाना दिवस में कई लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता और थाना प्रभारी कुंदन चौधरी की संयुक्त अगुवाई में भूमि विवादों, पारिवारिक कलह और जमीन बंटवारे जैसे कई प्रकरणों को मौके पर ही सुलझाया गया, जिससे आम जनता को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से बड़ी राहत मिली है।अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर यह थाना दिवस आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे-मोटे विवादों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाना है, ताकि लोगों को न्याय पाने में आसानी हो और उनका समय व पैसा बचे।थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए आम जनता से अपील की कि वे किसी भी विवाद या समस्या को लेकर बेझिझक थाना परिसर में आकर आवेदन दें।उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।यह थाना दिवस आम लोगों के लिए एक सुलभ मंच के रूप में उभरा है, जो उन्हें न्याय दिलाने और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

