Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • More
    • Social
    • More Adda
Subscribe
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending
#Trending

स्वीगी, जोमैटो, ओला, उबर में काम करने वालों के लिए आयेगा कानून, जानें..

Public AddaBy Public AddaJuly 11, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : फूड डिलीवरी करने वालों से लेकर ऐप बेस्ड कंपनियों के लिए गाड़ियां चलाने वाले और इस नेचर के काम से जुड़े वर्कर्स के लिए झारखंड में कानून का ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। ऐसे वर्कर्स को गिग वर्कर्स के रूप में जाना जाता है। इस कानून का प्रस्ताव जुलाई महीने में ही कैबिनेट में लाने और उसके बाद राज्य विधानसभा के मानसून सेशन में पारित कराए जाने की तैयारी है। राज्य के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रस्तावित कानून का नाम झारखंड प्लेटफार्म बेस्ड गिग वर्कर रजिस्ट्रेशन एंड वेलफेयर एक्ट 2024 रखा गया है। इसका लक्ष्य इंटरनेट और मोबाइल बेस्ड ऐप के जरिए संचालित कंपनियों के लिए काम करने वाले वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं और न्यूनतम मजदूरी से जुड़े प्रावधानों के दायरे में लाना है। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वर्कप्लेस और ड्यूटी के दौरान कर्मियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। कानून का जो ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, उसके अनुसार राज्य के सभी गिग वर्कर्स का सर्वे कराया जाएगा और इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन कराते हुए उन्हें यूनिक आईडी दी जाएगी। इस कानून के लागू होने के बाद इंप्लायर या वर्कर्स से काम लेने वाली थर्ड पार्टी एवं गिग वर्कर्स के बीच होने वाले कॉन्ट्रैक्ट के नियमों में पारदर्शिता होगी।

गिग वर्कर्स को यह अधिकार होगा कि वे कभी भी कॉन्ट्रैक्ट को अपनी ओर से खत्म कर सके। कानून का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अपीलीय प्राधिकरण और वेलफेयर का भी गठन होगा। यह भी प्रावधान किया जा रहा है कि सरकार इन वर्कर्स के लिए वेलफेयर कोष गठित करेगी। गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन श्रम नियोजन विभाग के मंत्री होंगे। श्रम सचिव, आईटी सचिव, कल्याण सचिव, परिवहन सचिव, वित्त सचिव अन्य प्रमुख विभागों के पदाधिकारी सदस्य सचिव होंगे।राज्य में गिग वर्कर्स की अनुमानित संख्या लगभग एक लाख होने का अनुमान है। गिग वर्कर्स के कल्याणार्थ दुनिया भर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के लिए इसी वर्ष मार्च में राज्य के श्रम विभाग के अफसरों की एक टीम ने तुरिन शहर का दौरा किया था। उन्होंने वहां गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा पर आईएलओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था।

See also  राजधानी में दिनदहाड़े बड़ा कांड, शहर में नाकाबंदी… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल के खिलाफ FIR करने के लिए थाने में दिया आवेदन, जानें..

इस खबर को भी पढ़ें : इसी हफ्ते शुरू होगा झारखंड का दूसरा ग्राम न्यायालय, जानें क्या है खास..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

“पलाश ब्रांड” ने झारखंड की 2 लाख ग्रामीण महिलाओं को दी नई पहचान, 40 करोड़ का कारोबार

चौकीदार नियुक्ति समारोह में उपायुक्त बोले– पारदर्शिता से हुई बहाली, समाज सेवा में ईमानदारी जरूरी

नेमरा से रांची पदयात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगाने का अनुरोध किया

पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

झारखंड में 301 नए सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बोले– गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता

वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए अमारत-ए-शरीयत का ऐलान– “पूर्ण न्याय के बिना चैन नहीं”

JUST IN

#Trending

“पलाश ब्रांड” ने झारखंड की 2 लाख ग्रामीण महिलाओं को दी नई पहचान, 40 करोड़ का कारोबार

September 16, 2025
#Trending

चौकीदार नियुक्ति समारोह में उपायुक्त बोले– पारदर्शिता से हुई बहाली, समाज सेवा में ईमानदारी जरूरी

September 16, 2025
#Trending

नेमरा से रांची पदयात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगाने का अनुरोध किया

September 16, 2025
#Trending

पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

September 16, 2025
#Trending

झारखंड में 301 नए सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बोले– गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता

September 16, 2025
Today’s Horoscope
© 2025 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.