Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गिरिराज सिंह का दावा: कोल्हान में मेडिकल और तसर उद्योग लाएंगे विकास की नई लहर
Jharkhand

गिरिराज सिंह का दावा: कोल्हान में मेडिकल और तसर उद्योग लाएंगे विकास की नई लहर

By Samsul HaqueJune 23, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड सुपर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोल्हान में मेडिकल शिक्षा और तसर उद्योग राज्य के विकास की रीढ़ साबित होंगे।

कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह, बिहटा अस्पताल के निदेशक डॉ. कृष्ण मुरारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आज मेडिकल सीटों की संख्या यूपीए सरकार के समय से दोगुनी हो चुकी है।

गिरिराज सिंह ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को कोल्हान के छात्रों के लिए एक “नई क्रांति का केंद्र” बताया। उन्होंने कहा, “यह संस्थान न केवल कोल्हान क्षेत्र बल्कि झारखंड के अन्य हिस्सों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराएगा।”

उन्होंने झारखंड में तसर उद्योग की संभावना पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कपड़ा मंत्रालय तसर के व्यापक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रांची के नगड़ी क्षेत्र में इंडोर तसर उत्पादन की शुरुआत हो चुकी है और इसे पूरे राज्य में फैलाया जाएगा। गिरिराज सिंह ने कहा, “तसर किसान अब आधुनिक संसाधनों से जुड़ रहे हैं। इससे न केवल तसर उद्योग का विकास होगा बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी।”

मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने बिहार की राजनीति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रष्टाचार और अराजकता के दौर से उब चुकी है, और बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार की जनता अब दोबारा गलती नहीं करेगी।”

झारखंड में भाजपा की स्थिति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जहां व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन सर्वोपरि होता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा झारखंड में फिर से मजबूती से वापसी करेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा घुसपैठ पर दिए गए बयान की सराहना की और कहा कि यह भाजपा के पुराने एजेंडे का हिस्सा रहा है।

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्वगुरु बनेगा और सबसे विकसित राष्ट्रों में शामिल होगा। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नेताजी सुभाष संस्थान को भविष्य में एक आदर्श मेडिकल हब के रूप में विकसित होते देखने की उम्मीद जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.