Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»भारी बारिश से खलारी-राय रेल सेक्शन में मिट्टी खिसकी, डाउन लाइन बंद
Jharkhand

भारी बारिश से खलारी-राय रेल सेक्शन में मिट्टी खिसकी, डाउन लाइन बंद

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गुरुवार को खलारी और राय रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर बड़ा खतरा मंडराने लगा। सुबह लगभग 10 बजे किलोमीटर 152/02 से 152/05 के बीच रेल पटरी के नीचे की मिट्टी अचानक खिसक गई, जिससे पटरी का एक हिस्सा हवा में झूलने लगा। यह स्थिति एक बड़े रेल हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन रेलवे की सतर्कता ने इसे समय रहते टाल दिया।

रेल सूत्रों के अनुसार, ट्रैक की नियमित निगरानी कर रहे की-मैन ने रेललाइन की असामान्य स्थिति को तुरंत पहचान लिया और खलारी स्टेशन को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डाउन लाइन से रेल परिचालन को तुरंत बंद कर दिया। फिलहाल एहतियातन अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनों को एक ही अप लाइन से होकर सुरक्षित रूप से गुजारा जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस घटना ने रेलवे की निगरानी प्रणाली की अहमियत को फिर से साबित कर दिया है। समय रहते खतरे की पहचान और ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में निर्णायक साबित हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.