Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रामगढ़ सुसाइड केस में आरोपित सोनाली ने की खुदकुशी, चार पन्नों का नोट मिला
Jharkhand

रामगढ़ सुसाइड केस में आरोपित सोनाली ने की खुदकुशी, चार पन्नों का नोट मिला

By Samsul HaqueJune 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सुसाइड केस में आरोपित सोनाली कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार देर रात हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे की जांच के दौरान एक चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें सोनाली ने सीधे तौर पर रामगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोनाली कुमारी, रांची रोड निवासी विमल कुमार सिंह की बेटी थी और रामगढ़ थाना कांड संख्या 383/24 में आरोपित थी। उस पर अपने बॉयफ्रेंड सौरभ सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। देव शंकर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पुत्र सौरभ के साथ सोनाली का संबंध था, और सोनाली के व्यवहार से सौरभ डिप्रेशन में चला गया था। इसी मानसिक स्थिति में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की थी और सोनाली से भी कई बार बयान लिए गए थे। जांच के दौरान दो दिन पहले पुलिस ने सोनाली का मोबाइल जब्त किया था और वॉइस सैंपलिंग की प्रक्रिया की तैयारी चल रही थी। एफएसएल जांच की अनुमति भी मांगी गई थी। इससे पहले ही सोनाली ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

सुसाइड नोट में पुलिस जांच प्रक्रिया और दबाव को जिम्मेदार ठहराते हुए सोनाली ने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताया है। इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है और पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.