Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 भू और शराब माफियाओं की सूची जारी, संपत्ति जब्ती शुरू
#Trending

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 भू और शराब माफियाओं की सूची जारी, संपत्ति जब्ती शुरू

एसपी स्वर्ण प्रभात का सख्त एक्शन, बीएनएसएस 107 के तहत माफियाओं पर शिकंजा
By Muzaffar HussainJune 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

East Champaran News : जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को जिले के 40 भू-माफिया और शराब माफियाओं की सूची सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि इन सभी के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।

एसपी ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने अवैध कारोबार और अपराध के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित की है, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 107 के तहत की जा रही है, जिसके अंतर्गत अपराधियों की संपत्ति जब्त की जा सकती है।

पुलिस द्वारा जिन भू-माफियाओं को चिन्हित किया गया है, उनमें चुमन पटेल उर्फ सुमन राऊत (मठिया छतौनी), राहुल सिंह उर्फ राहुल मुखिया (खजुरिया, अरेराज), देव गुप्ता (मठिया छतौनी) और सुगंध गुप्ता (धर्म समाज, नगर थाना) प्रमुख हैं।

वहीं शराब माफियाओं में प्रमुख नाम हैं-झुनून साहनी (सुगौली), विकास सहनी (सुगौली), संजीव यादव (जयसिंहपुर, तुरकौलिया), रवि गुप्ता (बंजरिया) और अमीर सहनी (रघुनाथपुर)।

अन्य चिन्हित अपराधियों में बलराम सिंह (रघुनाथपुर), पप्पू गिरी (रघुनाथपुर), मुखी राय (मुफस्सिल थाना), चंदन गुप्ता (पिपरा कोठी), रंजीत गुप्ता (पिपरा कोठी), संजय यादव (कोटवा), संतोष शाह (भूपतपुर), जसीलाल शाह (पिपरा), रामसनेही भगत, बिजेंद्र भगत (मेहसी), संतोष साहनी (हरसिद्धि), अभिमन्यु सिंह (पहाड़पुर) और वीर बहादुर प्रसाद शामिल हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने यह भी बताया कि इन अपराधियों की संपत्ति की जांच तेजी से चल रही है और सभी संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर जिले को माफिया मुक्त बनाना ही उनका उद्देश्य है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.