Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ घटेगा तापमान
#Trending

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ घटेगा तापमान

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJune 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंडवासियों को जल्द ही गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 15 जून के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और 20 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले कुछ दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा।

हालांकि इस बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है। विभाग ने बताया कि 15 से 18 जून के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश झारखंड के कई जिलों में हो सकती है। साथ ही 14 जून को कई इलाकों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में रिकॉर्ड की गई, जहां 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तापमान के आंकड़ों की बात करें तो डालटेनगंज में सबसे अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, लेकिन दिन के समय उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। आसमान में कभी-कभार बादल भी दिखे, परंतु गर्मी से राहत नहीं मिली। रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जमशेदपुर में 35.8 डिग्री, बोकारो में 36.5 डिग्री, चाईबासा में 35.8 डिग्री, जबकि डालटेनगंज में सर्वाधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के आगमन के साथ तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी। लेकिन तब तक लोगों को गर्मी से निपटने के लिए सावधानी बरतनी होगी। विशेषकर तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए खुले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

Delhi-Dehradun Expressway : बिना टैक्स दिए फर्राटे से दौड़ रहे वाहन

April 19, 2026

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

RECENT ADDA.

भागलपुर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास: एक साथ SSC परीक्षा में पाई सफलता

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

निर्मली में डिजिटल जालसाजी का भंडाफोड़: फोटो स्टूडियो पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

April 19, 2026

किशनगंज SDPO ऑफिस में संदिग्धों की एंट्री, थार समेत तीन हिरासत में

April 19, 2026

Delhi-Dehradun Expressway : बिना टैक्स दिए फर्राटे से दौड़ रहे वाहन

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.