Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाला स्टंटबाज पुलिस की गिरफ्त में
#Trending

कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाला स्टंटबाज पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने भीड़ के बीच कराया जागरूकता परेड
By Muzaffar HussainJune 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक युवक को पकड़कर सबक सिखाने का काम किया। मामला कार्तिक उरांव फ्लाईओवर का है, जहां एक युवक हंटर उर्फ कासिफ बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवक को उसी फ्लाईओवर पर लाकर सार्वजनिक परेड करवाई, जहां उसने स्टंट किया था। इस कार्रवाई का उद्देश्य युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और स्टंट जैसी खतरनाक हरकतों से दूर रहने का संदेश देना था।

इस पूरे अभियान की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई। मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सदर डीएसपी संजीव बेसरा, यातायात डीएसपी प्रमोद केशरी, चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत और कोतवाली ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों की जान को भी खतरे में डालती हैं। स्टंट करते समय युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है।

पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लाईओवर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि भविष्य में कोई भी युवक ऐसा दुस्साहस न कर सके।

यातायात डीएसपी प्रमोद केशरी ने कहा कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें। फ्लाईओवर पर की गई यह सार्वजनिक परेड पुलिस का एक प्रतीकात्मक कदम था, जो यह संदेश देता है कि कानून तोड़ने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.