Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पाकिस्तान में जानजाति: वे हिंदू नहीं हैं पर परंपराएं और देवी देवताओं का पूजन हिंदुओं जैसा… जानें
World

पाकिस्तान में जानजाति: वे हिंदू नहीं हैं पर परंपराएं और देवी देवताओं का पूजन हिंदुओं जैसा… जानें

By Samsul HaqueMay 31, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: पाकिस्तान में ही हिंदुकुश की पहाड़ियों में एक ऐसी जनजाति फल फूल रही है जो कि मूर्तिपूजा करती है। हिंदुकुश के पहाड़ों से घिरी घाटियों में कलाश नाम की जनजाति रहती है। इस जनजाति की स्त्रियों के बेहद खूबसूरत माना जाता है। इनकी कुछ परंपराएं अनोखी हैं। वहीं इनकी कई परंपराएं हिंदुओं से मिलती-जुलती हैं।

हिंदूकुश पर्वत में एकांत में रहने की वजह से उन्होंने अपनी संस्कृति बचाकर रखी है। कलाश जनजाति के लोग मुर्तिपूजा में विश्वास करते हैं। वे लोग शिव, इंद्र और यम से मिलते जुलते देवी देवताओं की पूजा करते हैं। हालांकि ये खुद को हिंदू नहीं मानते कलाशी महिलाएं भेड़-बकरियां चराने का काम करती हैं। इसके अलावा वे माला और रंगीन पर्स वगैरह तैयार करती हैं जिन्हें बेचने के लिए पुरुष बाहर जाते हैं। महिलाओं के पहनावे में एक खास तरह की पहाड़ी टोपी शामिल होती है। इसके अलावा वे चिड़िया के पंखों का भी इस्तेमाल करती हैं।अफगानिस्तान की सीमा के पास हिंदूकुश पहाड़ों में रहने वाली यह जनजाति बाहरी दुनिया से ज्यादा संपर्क नहीं रखती है।

हिंदूकुश पहाड़ को लेकर ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि इस इलाके में जब सिकंदर की जीत हुई तो इसे कौकासोश इंदिकौश के नाम से जाना जाने लगा। यह यूनानी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ हिंदुस्तानी पर्वत है। वहीं यह भी कहा जाता है कि कलाश जनजाति का संबंध सिकंदर से है। हालांकि इतिहासकारों का कहना है कि इस जनजाति का अस्तित्व पहले से था। हालांकि यहां सिकंदर के लड़ाकों की वजह से नस्ल में मिलावट जरूरी हुई होगी।

खुद अपना पति चुनती हैं लड़कियां

कलाश जनजाति में महिलाओं के पास अपना पति चुनने की आजादी रहती है। सालभर में तीन बार इनका खास त्योहार गंजूलिक होता है। इस मौके पर लड़के और लड़कियां इकट्ठी होती हैं। इस दौरान अगर किसी को कोई लड़का पसंद आता है तो वह उसके साथ जा सकती है। वहीं अगर महिला को कोई दूसरा पुरुष भी पसंद आ जाए तो उसे भी उसके साथ जाने की आजादी होती है। लड़कियां हफ्तेभर या फिर महीने के बाद जब घर लौटती हैं तो उनकी शादी करा दी जाती है।महिलाओं पर वैसे शादी-विवाह को लेकर बंदिशें नहीं हैं। हालांकि उनकी कुछ परंपराएं हैं। जैसे कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को घर से बाहर कम्युनिटी सेंटर में रहना पड़ता है। यहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। पीरियड के बाद वे यहीं से नहा-धोकर घर वापस आती हैं। उनका मानना है कि पीरियड्स के दौरान छुआछूत से उनके ईश्वर नाराज हो जाते हैं।

जनसंख्या सिर्फ 4 हजार

पाकिस्तन की जनगणना के मुताबिक इस जनजाति की संख्या 4 हजार के ही करीब है। 2018 में ही पाक सरकार ने इसे अलग जनजाति माना था। कलाश परिवारों में महिलाएं ही घर चलाती हैं। पुरुष शराब के शौकीन होते हैं। स्त्री और पुरुष साथ मिलकर शराब पीते हं। इसके अलावा ये लोग बांसुरी और ड्रम बजाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बेरूत में इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: हिज्बुल्लाह की ‘रादवान फोर्स’ का टॉप कमांडर ढेर

May 8, 2026

होर्मुज में छिड़ा भीषण महायुद्ध: ईरान ने 3 अमेरिकी जहाजों पर दागी मिसाइलें, खदेड़ी नौसेना

May 8, 2026

अमेरिका बदनाम हुआ डोनाल्ड ट्रंप तेरे लिए… ईरान ने निकाल दी हैकड़ी

May 8, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.