अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: सरायकेला के कोलाबीरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। शुक्रवार को कोलाबीरा बस्ती निवासी विपुला महतो बैंक ऑफ इंडिया की कोलाबीरा शाखा से 50,000 रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। करीब सवा 11 बजे जब वे दुर्गा मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचीं, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका रुपयों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए।
यह घटना कोलाबीरा टीओपी (ठाना आउट पोस्ट) से महज 200 फुट की दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूट के बाद दोनों आरोपी सरायकेला की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि घटना पुलिस चौकी के इतने करीब हुई।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश जारी है। पीड़ित महिला और उनके परिजन इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

