Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»आदित्यपुर में नदी में डूबे छात्र सूरज मिश्रा का शव बरामद, दोस्तों को बचाने में गईं जान
Jharkhand

आदित्यपुर में नदी में डूबे छात्र सूरज मिश्रा का शव बरामद, दोस्तों को बचाने में गईं जान

By Samsul HaqueMay 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंका टोला स्थित खरकई नदी छठ घाट पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेंट मेरिज हिंदी उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र सूरज मिश्रा अपने दोस्तों ऋषभ राज उर्फ बिट्टू और आयुष उर्फ सूर्यभान सिंह के साथ गर्मी की छुट्टियों में नहाने के लिए नदी पहुंचा था। तीनों दोस्त मस्ती में नदी में उतरे, लेकिन अचानक नहाने के दौरान ऋषभ और आयुष गहरे पानी में डूबने लगे।

दोस्तों को डूबता देख सूरज ने बिना देर किए बहादुरी दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगा दी और दोनों को बचाने की कोशिश की। सूरज की कोशिशों से ऋषभ और आयुष किसी तरह बाहर निकलने में सफल हो गए, लेकिन सूरज खुद गहरे पानी में समा गया और लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। गोताखोरों की टीम ने रातभर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे सूरज का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही सूरज के घर में कोहराम मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूरज की बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है, लेकिन उसका यूं असमय जाना सभी को गहरा दुख दे गया। वहीं, इस हादसे में ऋषभ राज उर्फ बिट्टू की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी नदी तट पर एकत्र हो गए थे और सूरज की सलामती की दुआ कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया। लोगों ने प्रशासन से नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और बैरिकेडिंग की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर के रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मैनेजर की पिटाई

May 10, 2026

टाटा स्टील का बड़ा ग्रीन मिशन! स्क्रैप से बनेगा कार और वॉशिंग मशीन का स्टील

May 10, 2026

कपाली में 49 गायों से भरी गाड़ी पकड़ी गई, गोरक्षकों के एक्शन से मचा हड़कंप

May 10, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर के रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मैनेजर की पिटाई

May 10, 2026

टाटा स्टील का बड़ा ग्रीन मिशन! स्क्रैप से बनेगा कार और वॉशिंग मशीन का स्टील

May 10, 2026

कपाली में 49 गायों से भरी गाड़ी पकड़ी गई, गोरक्षकों के एक्शन से मचा हड़कंप

May 10, 2026

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.