Patna News: बिहार के किसानों के लिए शनिवार का दिन खुशखबरी लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से देशभर के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत बिहार के 74 लाख किसानों को दो-दो हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी

कार्यक्रम वाराणसी से सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगा, जिसमें पीएम मोदी एक बटन दबाकर कुल 20,500 करोड़ रुपये की राशि देशभर के 9.70 करोड़ किसानों को भेजेंगे। बिहार में भी राजधानी पटना सहित सभी जिलों में इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

बिना रजिस्ट्री भी मिलेगा लाभ

सबसे बड़ी राहत यह है कि इस बार केंद्र सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को हटा दिया है। यानी जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे भी इस बार की किस्त का लाभ उठा पाएंगे। बिहार में अब तक केवल 4 लाख किसान ही रजिस्टर्ड थे, जबकि योजना के अंतर्गत कुल 74 लाख किसान लाभार्थी हैं।

इस निर्णय से लाखों किसानों को चुनाव से पहले बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने भी कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई सब्सिडी योजनाओं को लागू किया है, जैसे उर्वरक, बीज और आधुनिक उपकरणों पर छूट। आगामी महीनों में सरकार खेती से जुड़ी नई परियोजनाएं शुरू करने जा रही है, जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि संभव होगी।

Share.
Exit mobile version