Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»Naxal Operation: सुकमा जंगल से पकड़े गए 5 खूंखार नक्सली, भारी विस्फोटक बरामद
India

Naxal Operation: सुकमा जंगल से पकड़े गए 5 खूंखार नक्सली, भारी विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में पांच नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, ग्रेनेड और भारी विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। ऑपरेशन नक्सली नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
एडिटरBy एडिटरAugust 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों को एक अहम सफलता मिली। सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले में एक समन्वित अभियान के दौरान प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है।

मीडिया रिपोर्ट पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि मुखबिर से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ की 74वीं और 226वीं बटालियन के जवानों की एक संयुक्त टीम ने जगरगुंडा थाने के प्रभारी के नेतृत्व में गुरुवार को अचकट गांव के पास घने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था।

सुरक्षा बलों की मौजूदगी देखकर संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान हेमला पाला (35), हेमला हुंगा (35), सोडी देवा (25), नुप्पो (20) और कुंजम मासा (28) के रूप में हुई है। ये सभी चिंतलनार क्षेत्र के रहने वाले हैं और जगरगुंडा-पामेड़ क्षेत्र समिति के हिस्से के रूप में सुरपांगुडा क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके पास से दो देसी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के गोले, एक टिफिन बम, सात जिलेटिन रॉड, नौ डेटोनेटर, विस्फोटक पाउडर और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियां बरामद की गई है। ये गिरफ्तारियां लंबे समय से नक्सली हिंसा से प्रभावित सुकमा जिले में चल रहे उग्रवाद विरोधी अभियान में एक बेहतरीन सफलता है।

यह अभियान बस्तर क्षेत्र में उग्रवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और नागरिकों की सुरक्षा तय करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे गहन प्रयासों को दर्शाता है। पिछले हमलों में संदिग्धों की संलिप्तता की सीमा का पता लगाने और बरामद विस्फोटकों की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। बता दें मंगलवार को सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा से लगे जंगली इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया था और डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए थे। तीन दिन पहले, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

प्रोजेक्ट टीम का कमाल : रांची ने छीना टॉपर का ताज, पिछले साल की कसर इस बार पूरी

April 16, 2026

शराब से खजाना लबालब : ₹4013 करोड़ का राजस्व, बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

April 16, 2026

RECENT ADDA.

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

प्रोजेक्ट टीम का कमाल : रांची ने छीना टॉपर का ताज, पिछले साल की कसर इस बार पूरी

April 16, 2026

शराब से खजाना लबालब : ₹4013 करोड़ का राजस्व, बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

April 16, 2026

हाईकोर्ट ने DGP से पूछा : सिर्फ छोटे पुलिसवालों पर गाज क्यों?

April 16, 2026

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े घोटाले में एक और आरोपी राजकुमार टोप्पो का सरेंडर

April 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.