Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भाजपा बहिष्कार के बीच झारखंड विधानसभा से 4296 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित
#Trending

भाजपा बहिष्कार के बीच झारखंड विधानसभा से 4296 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित

By Muzaffar HussainAugust 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को राज्य सरकार ने एक बड़ा वित्तीय कदम उठाते हुए 4296 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट पारित करा लिया। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के बहिष्कार के बीच ध्वनिमत से लिया गया। इसके साथ ही सदन ने झारखंड विनियोग (संख्या 3) विधेयक 2025 को भी मंजूरी प्रदान कर दी।

भोजनावकाश के बाद भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कटौती प्रस्ताव पेश किया और सरकार की कमियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू नहीं हो रही हैं और जनता तक अपेक्षित लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। इस पर झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने पलटवार करते हुए कहा कि कटौती प्रस्ताव लाने की आवश्यकता ही नहीं थी, क्योंकि पूर्ण बजट पहले ही पारित हो चुका है। उन्होंने इसे कार्य संचालन नियमावली के विरुद्ध भी बताया।

इस दौरान सदन में तीखी बहस हुई और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। नतीजतन, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कार्यवाही को 3:30 बजे तक स्थगित कर दिया।

जब सदन की बैठक पुनः शुरू हुई तो अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने दिया। उन्होंने बताया कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास की गति तेज करना और जरूरतमंद वर्गों तक सीधी मदद पहुंचाना है।

वित्त मंत्री ने कहा, “राज्य हित और जनहित को देखते हुए अनुपूरक बजट आवश्यक था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में वित्तीय प्रबंधन मजबूत है और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पर सरकार अधिक निवेश कर रही है।”

लेकिन मंत्री के जवाब से भाजपा विधायक संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

इससे पहले कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने भी सदन में अपने विचार रखे और बजट प्रावधानों का समर्थन किया। अंततः विधानसभा अध्यक्ष ने दिन की कार्यवाही स्थगित करते हुए घोषणा की कि सदन की अगली बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चास नगर निगम बैठक में बड़े फैसले, वन-वे व्यवस्था और टोल-फ्री सेवा शुरू

May 11, 2026

बोकारो में सियासी घमासान, सांसद ढुल्लू महतो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

May 11, 2026

40% सफाई मित्रों की छंटनी पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी से बढ़ी हलचल

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चास नगर निगम बैठक में बड़े फैसले, वन-वे व्यवस्था और टोल-फ्री सेवा शुरू

May 11, 2026

बोकारो में सियासी घमासान, सांसद ढुल्लू महतो ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

May 11, 2026

40% सफाई मित्रों की छंटनी पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी से बढ़ी हलचल

May 11, 2026

कोडरमा में खेत से मिला रामजी यादव का शव, सल्फास से मौत की आशंका

May 11, 2026

शादी के दबाव में प्रेमिका की हत्या! सोपोडेरा स्कूल कांड का सनसनीखेज खुलासा

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.