रांची। जिलाभर में 30 मार्च 2025 को मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाया गया, जिसमें लगभग 20 हजार महिला समूहों की बैठक SHG, VO एवं CLF संग करते हुए हजारों महिलाओं और दीदीओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ठोस पहल की गई। इस कड़ी में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री रामपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति सभागार में शामिल हुए और कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और दीदीओं को मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, डीपीएम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी निशिकांत नीरज, मुखिया रामपुर पंचायत सरस्वती देवी, आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष नेहा कुजूर, उपाध्यक्ष अनीता देवी एवं सभी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की सदस्य शामिल हुए।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि से आर्थिक संपन्नता
बकरी और मुर्गी पालन एटीएम साबित हो रहा
कार्यक्रम में शामिल दीदियां सरोजनी देवी, तारा देवी, मीणा लकड़ा, रमिता देवी एवं अन्य दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कैसे उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का सदुपयोग करते हुए पशुपालन और ड्रिप इरिगेशन से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। कैसे उनके जीवन पर व्यापक बदलाव हुए हैं। ये सम्मान राशि से वे लगातार आत्मनिर्भर बन रही हैं। दीदीयों ने कहा बकरी पालन और मुर्गी पालन उनके लिए एटीएम साबित हो रहा है। मुखिया रामपुर पंचायत सरस्वती देवी ने सभी दीदियाें से कहा मंईयां सम्मान योजना की राशि का उपयोग करते हुए आप ड्रिप इरिगेशन से विभिन्न तरह की खेती करके आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं।
साइबर अपराधियों से सतर्क रहें
उपायुक्त ने सभी दीदियाेें को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने को कहा। अपने बैंक डिटेल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साझा करने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, साइबर अपराधियों के चंगुल में नहीं आयें।



