Ranchi : इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी पहले तय तिथि 6 सितंबर के बजाय 5 सितंबर, दिन शुक्रवार, नमाज-ए-जुमा के बाद निकाला जाएगा। इस 1500वें सालाना जुलूस का स्वागत डोरंडा दरगाह कमिटी और मरकजी सीरत कमिटी द्वारा संयुक्त रूप से भव्य स्तर पर किया जाएगा।

रेसालदार बाबा दरगाह कार्यालय में आयोजित आवश्यक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता दरगाह कमिटी के सदर अय्यूब गद्दी, सीरत कमिटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी और सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी रांची के अध्यक्ष मौलाना डॉ. ताजुद्दीन रिजवी ने संयुक्त रूप से की। सर्वसम्मति से तय हुआ कि पूरे रांची शहर से निकलने वाले इस जुलूस का रेसालदार बाबा उर्स मैदान में गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। साथ ही जुलूस में शामिल तमाम जायरीन और प्रतिभागियों के लिए कमिटी की ओर से लंगर-खानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

बैठक में शहर काजी मसूद फरीदी, सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो, मौलाना मोहम्मद मनीर, अकीलुर्रहमान, आफताब आलम, नसीम गद्दी पप्पू, अनीस गद्दी, सरफराज गद्दी, महफूज गद्दी, राजा मुजीब, आजाद गद्दी और कई गणमान्य मौजूद रहे। इस अवसर पर डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिनका पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन दरगाह कमिटी के सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो ने किया।

Share.
Exit mobile version