चैनपुर – स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के शुभ अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा के नेतृत्व में स्वच्छता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सामूहिक श्रमदान, साफ-सफाई अभियान और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में जिला परिषद मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत प्रतिनिधियों और कई ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा, प्रखंड की सभी सेविकाएं, जलसहिया और प्रखंड स्तरीय कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाला सामाजिक आंदोलन है।उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण से न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होती हैं, बल्कि ग्रामीणों का जीवन स्तर भी बेहतर होता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी जिले में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ गुमला का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।यह अभियान जन जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपने आसपास की साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Share.
Exit mobile version