Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जासूसी आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ने किया था बासुकीनाथ मंदिर का वीडियो शूट
Jharkhand

जासूसी आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ने किया था बासुकीनाथ मंदिर का वीडियो शूट

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, खासकर बासुकीनाथ धाम मंदिर और देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।
By Samsul HaqueMay 23, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, खासकर बासुकीनाथ धाम मंदिर और देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। ज्योति ने वर्ष 2023 में इन मंदिरों की यात्रा के दौरान कई वीडियो बनाए थे, जिनमें अजगैबीनाथ मंदिर (सुल्तानगंज), जसीडीह रेलवे स्टेशन, बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर का विस्तृत चित्रण शामिल है।

गिरफ्तारी के बाद इन वीडियो की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं और खुफिया एजेंसियों द्वारा जांच शुरू की गई है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इन वीडियो के जरिए संवेदनशील सूचनाएं इकट्ठी की गई हों, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

बासुकीनाथ मंदिर, जो दुमका से करीब 24 किलोमीटर दूर दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित है, सावन माह में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहता है। यहां हर साल उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर श्रद्धालु देवघर के रास्ते बासुकीनाथ तक कांवड़ यात्रा करते हैं। ऐसे में इस मंदिर की सुरक्षा को लेकर कोई भी चूक भारी पड़ सकती है।

ज्योति मल्होत्रा द्वारा इन धार्मिक स्थलों की वीडियो रिकॉर्डिंग और यूट्यूब पर अपलोड किए जाने के बाद से ही देवघर और बासुकीनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे, अतिरिक्त पुलिस बल, और रात्रि गश्त की व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बताया कि मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस घटना के बाद चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि प्रशासन और खुफिया एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल किसी भी गैरकानूनी गतिविधि के लिए न हो।

इस खबर को भी पढ़ें : पाकिस्तान जासूसी मामले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की हिरासत बढ़ी, पुलिस जांच जारी

इस खबर को भी पढ़ें : अब YouTuber का मुंबई लिंक सामने आया, 4 बार मुंबई आई थी पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा ​​

इस खबर को भी पढ़ें : WhatsApp चैट सामने आई, ज्योति ने पाकिस्तानी जासूस से कहा, मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो

इस खबर को भी पढ़ें : खुलासा: हमले से पहले पहलगाम गई थी ज्योति, लगातार पाकिस्तान के संपर्क में रही

इस खबर को भी पढ़ें :  ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और महिला यूट्यूबर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का शक

इस खबर को भी पढ़ें : दानिश के चक्कर में फंसी और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगी ज्योति मल्होत्रा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.