अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। जगदम्बा होटल के पास अपराधियों ने बंटी कुमार नामक युवक को नजदीक से गोली मार दी। गोली सीधे उसके सीने में लगी और वहीं फंस गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात इतनी अचानक हुई कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल बंटी कुमार, जो लक्ष्मण नगर, सुभाष कॉलोनी, डिमना रोड के रहने वाले हैं, को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।
इस मामले में सागर नामक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगा है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

