अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
डुमरी थाना छत्र के हड़सरी निवासी अनुज लकड़ा (उम्र लगभग 32 वर्ष), पिता लेवनार्ड लकड़ा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुज अपनी बेटी को लाने के लिए कर्मा पूजा स्थल जा रहे थे। इसी दौरान हड़सरी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पूजा कर लौट रहे लोगों ने डुमरी थाना को दी। सूचना मिलते ही एसआई मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। इधर, घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

