Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा, शव जलाने की तैयारी में थे परिजन
#Trending

छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा, शव जलाने की तैयारी में थे परिजन

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainApril 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित ठेकही अंदाग गांव से रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ रविवार की रात एक खुशियों भरे माहौल में मातम पसर गया जब शराब के नशे में धुत एक छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी (टांगी) से काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पिंटू भुईयां के रूप में हुई है, जबकि कातिल भाई सीटू भुईयां वारदात के बाद से फरार है।

सगाई की खुशियां मातम में बदली

जानकारी के अनुसार, पिंटू चार भाई हैं और सभी बाहर ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। घर में सबसे बड़े भाई के बेटे की सगाई का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए सभी भाई एक जगह जमा हुए थे। जश्न के माहौल में सभी ने शराब का सेवन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिंटू और उसके छोटे भाई सीटू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नशे में आपा खो चुके सीटू ने पास रखी टांगी उठाई और पिंटू पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

इलाज के दौरान मौत और पुलिस की दबिश

घायल पिंटू को आनन-फानन में पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (MMCH) रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही पिंटू ने दम तोड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि मौत के बाद परिजन कानूनी पचड़े से बचने के लिए अस्पताल से शव लेकर चुपचाप गांव भाग गए और आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी पांकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली और थाना प्रभारी राजेश रंजन दलबल के साथ श्मशान घाट पहुँच गए। पुलिस ने जलने से ठीक पहले शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी राजेश रंजन ने सोमवार को बताया कि यह पूरी घटना शराब के नशे और आपसी विवाद का परिणाम है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी सीटू भुईयां की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस बात से हैरान हैं कि एक मामूली विवाद ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिना अनुमति 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो लगेगा ₹2.5 लाख तक जुर्माना

April 6, 2026

‘क्रिकेट’ के नाम पर 1 करोड़ की महाठगी, इंसाफ मिलने से पहले ही दुनिया छोड़ गए पिता

April 6, 2026

धुर्वा डैम सनसनी : तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

April 6, 2026

RECENT ADDA.

बिना अनुमति 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो लगेगा ₹2.5 लाख तक जुर्माना

April 6, 2026

‘क्रिकेट’ के नाम पर 1 करोड़ की महाठगी, इंसाफ मिलने से पहले ही दुनिया छोड़ गए पिता

April 6, 2026

छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा, शव जलाने की तैयारी में थे परिजन

April 6, 2026

धुर्वा डैम सनसनी : तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

April 6, 2026

IED ब्लास्ट की चपेट में आए कोबरा जवान अनुज कुमार, सर्च ऑपरेशन तेज

April 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.