Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू
Jharkhand

चोरी के शक में युवक छतों से कूदता रहा, पुलिस और लोगों ने किया काबू

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: शहर के आमला टोला इलाके में शनिवार सुबह लगभग आठ बजे उस समय अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई जब एक अज्ञात करीब 20 वर्षीय युवक चोरी के उद्देश्य से एक मकान की छत पर चढ़ गया। घटना शालिग्राम रुंगटा के आवास की है, जहां युवक पास स्थित रुंगटा गैरेज की पाइप के सहारे मकान की छत तक पहुंच गया।

बताया जाता है कि छत पर चढ़ने के दौरान खिड़की में लगा कांच टूटने की आवाज सुनकर घर के लोगों को कुछ संदिग्ध होने का आभास हुआ। जब वे बाहर निकले तो देखा कि युवक छत पर बने शेड पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी मिल गई और देखते ही देखते इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा को देखते हुए तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा तथा सदर थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस बीच युवक छत पर रखे ईंट, पाइप और अन्य सामान नीचे खड़े लोगों की ओर फेंकने लगा। जब कुछ लोग उसे पकड़ने के लिए छत पर पहुंचे तो उन पर भी उसने हमला करने की कोशिश की। चारों ओर से घिरने पर युवक काफी आक्रामक हो गया और लगातार लोगों पर वार करता रहा।

सुबह का समय होने के कारण उस वक्त स्कूली बच्चों के स्कूल जाने का भी समय था, जिससे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक शालिग्राम रुंगटा के घर की छत से कूदकर पास में स्थित विमल सराफ, महेश रुंगटा और छोटू पसारी के मकानों की छतों से होते हुए आयकत हाउस तक पहुंच गया।

काफी देर तक चले प्रयास और मशक्कत के बाद पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने युवक को सुरक्षित पकड़कर नीचे उतारा। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग काफी आक्रोशित भी नजर आए। बाद में पुलिस युवक को हिरासत में लेकर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना के समय मौके पर स्थानीय निवासी दिलीप अग्रवाल, शुभम शर्मा, शिव बजाज, रोहित रुंगटा, गोपाल साह, आकाश अग्रवाल, भरत रुंगटा, सूरज विश्वकर्मा, गौतम रुंगटा, मानव जोशी, अनूप कारवा, मनोज तिवारी, विवेकानंद दिनोदिया, विक्की तिवारी, शैलेन्द्र प्रसाद और राहुल अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बामदा पंचायत के दरकाना में पेसा ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों को बताए गए अधिकार

June 11, 2026

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026

काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी

June 11, 2026

RECENT ADDA.

बामदा पंचायत के दरकाना में पेसा ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों को बताए गए अधिकार

June 11, 2026

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026

काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी

June 11, 2026

चास में हरित क्रांति की शुरुआत! महापौर-उपमहापौर ने दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

June 11, 2026

बोकारो में लालू यादव के जन्मदिन पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, बांटी गई मिठाइयां

June 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.