Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»योगी का प्रशासनिक धमाका: 9 IAS का बड़ा तबादला, नई जिम्मेदारियां!
Uttar Pradesh

योगी का प्रशासनिक धमाका: 9 IAS का बड़ा तबादला, नई जिम्मेदारियां!

उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला किया—एम देवराज को कार्मिक प्रमुख सचिव, अनुराग यादव समाज कल्याण में, सौरभ बाबू ग्राम्य विकास में नई जिम्मेदारी।
एडिटरBy एडिटरMarch 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने नौ वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस दौरान कई अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

IAS अधिकारी एम. देवराज को प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के साथ उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। IAS अधिकारी अनुराग यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS अधिकारी सौरभ बाबू को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के साथ ही साथ दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है जबकि रवि रंजन को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और यूपी एग्रो से हटाकर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं टीके शिबु को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के साथ यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक की भी जिम्मेदारी दे दी गई है।

नए प्रबंध निदेशक व नगर आयुक्त

हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रतीक्षारत चल रही IAS अधिकारी सौम्या गुरूरानी को नगर आयुक्त, शाहजहांपुर बनाया गया है। वहीं डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर नगर निगम से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

इससे पहले इसी महीने में योगी सरकार ने 7 IAS, 7 आईपीएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। इसके अलावा कुल 7 आईपीएस अधिकारियों को भी नए कार्यस्थल मिले। IAS अधिकारी लोकेश एम प्रतीक्षारत रखा गया था; अब उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग दिया गया। इसके साथ ही बदायूं के एसएसपी का भी ट्रांसफर कर दिया गया था। जिन IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, उनमें नीना शर्मा, संजय कुमार, महेन्द्र प्रसाद, रघुबीर, आशीष कुमार, और प्रकाश बिन्दु शामिल थे।

Read more: देश में 1300 IAS और 605 IPS पद खाली, प्रशासन पर पड़ रहा दबाव!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गैस किल्लत पर प्रशासन सख्त, 14 हजार से ज्यादा सिलेंडरों का बैकलॉग क्लियर करने का निर्देश

April 11, 2026

आश्रितों को मिला सहारा, अनुकंपा समिति की बैठक में 6 आवेदनों पर लगी मुहर

April 11, 2026

परिवहन और खनन विभाग ने लक्ष्य को पीछे छोड़ा, डीसी ने थपथपाई पीठ

April 11, 2026

RECENT ADDA.

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा में रिश्तों का कत्ल, फुफू की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल

April 12, 2026

चाईबासा सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी वजह, चार घायल

April 12, 2026

बरही जनता दरबार में विधायक ने सुनी समस्याएं, तुरंत समाधान

April 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.